asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में मराठा सेवा संघ का मनाया गया 36वां वर्धापन दिवस

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 02 सितंबर। मराठा समाज की ओर से आज दमण स्थित होटल गजानन में मराठा सेवा संघ का 36वां वर्धापन दिवस उत्साह एवं पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर मराठा सेवा संघ के महत्व, उसके कार्यों तथा समाज निर्माण में संगठन की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मराठा सेवा संघ के संत गाडगे बाबा प्रबोधन कक्ष, मध्य भारत के अध्यक्ष गणेश पाटिल, कोषाध्यक्ष अनिल गाडबैल, कार्याध्यक्ष संजय रोठे सहित मोहित देशमुख, दीपक शेवाले, स्वप्निल शिंदे, बाळासाहेब पाटील, संतोष कराले, कृष्णा कराले, संजय पाटील, दत्ता कबाडी, अमर अवताडे, हरीश तावडे, मुरलीधर पवार, गणेश गडाख एवं संदीप सनेर उपस्थित रहे। वहीं जिजाऊ ब्रिगेड, दमण की ओर से अध्यक्ष लीना कराले, उपाध्यक्ष अनिता कबाडी, सचिव वैशाली पवार, मीडिया प्रभारी दीपिका शिंद, कविता मोहोल, सविताताई महाले, नम्रता ताई पाटील, स्नेहल देसले, मनस्वी शिंदे एवं आशा पाटील सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लीना कराले एवं मोहित देशमुख ने उपस्थित समाजबंधुओं का मार्गदर्शन करते हुए मराठा सेवा संघ की सामाजिक भूमिका, संगठन की आवश्यकता और समाज के विकास में युवाओं की भागीदारी पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की विचारधारा को अपनाकर समाज में एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करना आवश्यक है। कार्यक्रम का आयोजन पारंपरिक एवं प्रेरणादायी वातावरण में किया गया। सभी उपस्थित समाजबंधुओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की विचारधारा पर चलते हुए समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसी के साथ मराठा सेवा संघ का 36वां वर्धापन दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

दीव के घोघला में खारवा समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Asli Azadi

वणाकबारा में सोलंकी गोठी परिवार ने गढेची माता मंदिर का मनाया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

Asli Azadi

सांसद उमेश पटेल ने दमण एवं दीव में आयोजित डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक में उठाये कई महत्वपूर्ण मुद्दे

Asli Azadi

Leave a Comment