asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:अधिकारियों को मिले अतिरिक्त प्रभार

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 27 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन ने वरिष्ठ आईएएस और दानिक्स अधिकारियों के तबादले एवं कार्यमुक्त होने के बाद विभिन्न विभागों का अतिरिक्त कार्यभार अन्य अधिकारियों को सौंप दिया है। इस संबंध में 24 जुलाई 2026 को प्रशासक के अनुमोदन से आधिकारिक आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार श्री अजय कुमार गुप्ता आईएएस (2010), अरवा गोपी कृष्णा आईएएस (2012), अरुण गुप्ता, दानिक्स (2009) और जतिन गोयल दानिक्स (2012) के केंद्र शासित प्रदेश से कार्यमुक्त होने के बाद उनके पास रहे विभागों एवं दायित्वों का अतिरिक्त प्रभार अन्य अधिकारियों को सौंपा गया है। जिसमें संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन के वित्त सचिव आईएएस डॉ. अरुण टी. को अजय कुमार गुप्ता आईएएस के पास रहे विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग के सचिव एस. अस्कर अली को अरवा गोपी कृष्णा आईएएस के विभागों का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। दानिक्स अधिकारी अरुण गुप्ता के पास रहे विभागों का कार्यभार संबंधित लिंक ऑफिसर द्वारा संभाला जाएगा। इसके अलावा दिनेश कुमार मुहाल आईएएस आरडीसी (खानवेल) को जतिन गोयल दानिक्स के अधीन रहे विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी यह अतिरिक्त जिम्मेदारी बिना किसी अतिरिक्त पारिश्रमिक के अग्रिम आदेश जारी होने तक निभाएंगे। यह आदेश 24 जुलाई 2026 को प्रशासक के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है।

Related posts

भारतीय तटरक्षक वायु स्टेशन दमण में योग सत्र का हुआ आयोजन

Asli Azadi

दमण जिला प्रशासन ने लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की

Asli Azadi

पीएम मोदी की संघ प्रदेश थ्रीडी के विकास मॉडल पर मुहर: प्रशासक प्रफुल पटेल एवं टीम की फिर एक बार की सराहना

Asli Azadi

Leave a Comment