asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर दमण जिला पंचायत कांफ्रेंस हॉल में हुई बैठक

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 5 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन के निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के तीनों जिलों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के कार्यों की समीक्षा और जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में दमण जिला पंचायत कांफ्रेंस हॉल में 5 अगस्त 2026 बुधवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। आईएएस अधिकारी ओंकार गोपाल मराठे सचिव (अऌश्र) निर्वाचन रोल पर्यवेक्षक की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। दोपहर 12.30 बजे से आयोजित बैठक में दमण जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद दोपहर 1 बजे से आयोजित बैठक में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। इन बैठकों के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े अपने विचार और मुद्दे साझा किये गये। इसके साथ ही आम जनता ने मतदाता सूची से जुड़ा अपना सुझाव, प्रतिनिधित्व या शिकायत भी प्रस्तुत किया।

Related posts

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा पीएम मोदी के पिताजी के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में दमण में भाजपाईयों ने निकाला विरोध मार्च

Asli Azadi

वचनबद्धता की राजनीति करने वाले संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा सचिव जिज्ञेश डाह्याभाई पटेल का जन्मदिन आज

Asli Azadi

माछीमार प्रतिनिधि मंडल ने गुजरात के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय मछुआरों को रिहा कराने की लगाई गुहार

Asli Azadi

Leave a Comment