asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

प्रशासन द्वारा खानवेल में आयोजित रोजगार मेला में लगभग 700 युवाओं को मिला रोजगार

– 863 अभ्यर्थियों ने कराया था पंजीकरण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 25 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में दादरा नगर हवेली जिला प्रशासन द्वारा 25 अगस्त 2026 को खानवेल पंचायत घर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना है। रोजगार मेले में 863 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा लगभग 700 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पदों के लिए मौके पर ही कर दिया गया। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। चयनित उम्मीदवारों में पुरुष एवं महिलाएं शामिल हैं। बडी संख्या में महिलाओं का चयन महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परिणाम कार्यबल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और क्षेत्र में समान रोजगार अवसर प्रदान करने के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। प्रशासक प्रफुल पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप यह रोजगार मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका। जिला प्रशासन इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी भागीदारी उद्योगों, हॉस्पिटल, होटल, युवा प्रतिभागियों और चुने हुए जन प्रतिनिधियों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए तथा नियोजकों एवं अभ्यर्थियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हुआ। प्रशासन भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर दानह जिला कलेक्टर प्रियांक किशोर, उप जिला अधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत अध्यक्षा निशा भावर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

Related posts

पातलिया चेकपोस्ट पर पुलिस एवं एक्साइज कर्मियों पर हमला मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को रखा बरकरार, तीनों आरोपियों को सजा

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने स्थानीय स्वराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को कहा: जीत के साथ बडी जिम्मेदारी भी आपको मिली है

Asli Azadi

बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भव्य जीत का दादरा नगर हवेली में हुआ जयघोष: भाजपा की भव्य विजय बाईर्क रैली

Asli Azadi

Leave a Comment