asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव जिला भाजपा कार्यालय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने किया ध्वजारोहण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव, 16 अगस्त। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को दीव जिला भाजपा ने देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महेश आगरिया ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री दीव जिला प्रभारी जिग्नेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता अमृतलाल और दीव जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन लकमणे मौजूद थे। दीव जिला भाजपा कार्यालय पर 15 अगस्त को सुबह 8:00 बजे तिरंगा फहराया गया। इसके बाद वंदे मातरम् और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भर दिया। प्रदेश एवं जिले से दीव भाजपा संगठन के पदाधिकारी, चुने हुए प्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में बडी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Related posts

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से प्रशासक प्रफुल पटेल ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

दमण-दीव में एसआईआर प्रक्रिया पूरी : लगभग 41000 मतदाताओं के नाम कटे

Asli Azadi

लक्षद्वीप के दौरे पर पहुंचे प्रशासक प्रफुल पटेल ने अगत्ती द्वीप पर चल रहे विकास कायार्ें का लिया जायजा

Asli Azadi

Leave a Comment