asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

एनडीए सांसदों की मंगल बैठक वंदे मातरम नारे के साथ शुरू हुई

– पीएम मोदी तिरंगा ध्वज के साथ नजर आए, शाह, नबीन ने भी लहराए तिरंगे

नई दिल्ली,(ईएमएस)। एनडीए सांसदों की पीएम मोदी के साथ मंगल बैठक वंदे मातरम नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए के अन्य नेता तिरंगा लहराते नजर आए। नई दिल्ली में मंगलवार को संसद पुस्तकालय में आयोजित मंगल मिलन कार्यक्रम में पीएम मोदी तिरंगा ध्वज के साथ नजर आए। सांसद हाथ में पोस्टर लेकर सदन में प्रवेश करेंगे, जिनमें लिखा होगा सरकार छात्रों के प्रदर्शन पर चर्चा चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसे चाहकर भी अब इससे भाग रही है। सांसदों के हाथों में झारखंड सरकार को लेकर भी पोस्टर होंगे। उन पोस्टरों पर झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह मंगल मिलन बैठक के बाद बीजेपी सांसदों ने सरकार की उपलब्धियों, रोजगार, खेल, आर्थिक विकास और संसद की कार्यवाही को लेकर अपनी बात रखी थी। साथ ही विपक्ष पर संसद की कार्यवाही को बाधित करने का आरोप भी लगाया था। बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा था कि भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और रोजगार के क्षेत्र में देश की स्थिति मजबूत हुई है। रोजगार का अनुपात अन्य देशों की तुलना में बेहतर हुआ है और बेरोजगारी में भी कमी आई है। 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जो सरकार की नीतियों का परिणाम है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि मंगल मिलन कार्यक्रम में देश में हो रहे कई विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्ष संसद में लगातार हंगामा कर रहा है और अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दे रहा है। बैठक में सभी सांसदों ने यह तय किया कि संसद की कार्यवाही के दौरान उनकी उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित रहेगी, ताकि सरकार जरुरी विधेयकों को पारित करा सके। राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल ने कहा था कि बैठक में खेलों के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा था कि हाल में संपन्न ग्लासगो कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के प्रदर्शन की तुलना यदि यूपीए सरकार के दस सालों और पीएम मोदी के नेतृत्व वाले पिछले दस सालों से की जाए तो सकारात्मक बदलाव दिखाई देता है। खेलों के क्षेत्र में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। वहीं, सांसद रवि किशन ने कहा था कि देश आर्थिक और सामाजिक विकास के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। बैठक में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि, रोजगार और युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों पर चर्चा हुई।

Related posts

संघ प्रदेश के ऐसे बच्चों के भविष्य के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल ग्राउंड जीरो पर करते हैं अथक परिश्रम

Asli Azadi

दमण के दुनेठा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल

Asli Azadi

एमएलज़ेडएस के विद्यार्थियों ने सीबीएसई ग्रेड 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा सफलता का नया इतिहास

Asli Azadi

Leave a Comment