असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 10 अगस्त। योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छे स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान में उपाधि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पुरस्कार एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में योग के क्षेत्र में अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उनमें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा गया कि कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास के बल पर बच्चे भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

