– असली आजादी के संपादक ने देश की राष्ट्रपति महोदया का माना आभार
दमण। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त की शाम को देश की राष्ट्रपति श्रीमती दौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए असली आजादी दैनिक अखबार के संपादक को आमंत्रण मिला है। राष्ट्रपति भवन की ओर से स्पीड पोस्ट द्वारा आमंत्रण किट भेजी गई है, जिसमें निमंत्रण पत्र के साथ-साथ देश की समृद्ध कला और संस्कृति के समन्वय से बनाए गए स्मृति चिन्ह भी भेजा गया है। असली आजादी के संपादक ने राष्ट्रपति के भवन के एट होम में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिलने पर राष्ट्रपति महोदया का आभार जताया है। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति भवन का एट होम रिसेप्शन स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर आयोजित होने वाला पारंपरिक आधिकारिक स्वागत समारोह है। इसकी मेजबानी भारत के राष्ट्रपति करते हैं। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं संपादकों, अधिकारियों, विदेशी मेहमानों और विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाता है। यह आयोजन देश की विविध कला, संस्कृति और उपलब्धियों का प्रतीक माना जाता है।

