asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

विश्व आदिवासी दिवस पर दमण में निकली जागरूकता बाइक रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत

– आदिवासी संस्कृति, अधिकारों और सामाजिक जागरूकता का दिया गया संदेश

असली आजादी न्यूज नटवर्क, दमण, 9 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को दमण में आदिवासी समाज की ओर से जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आदिवासी समाज के अग्रणियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों और सामाजिक एकता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। मोटी दमण लाइट हाउस से बाइक रैली का शुभारंभ हुआ जो दमण के विभिन्न विस्तारों में घूमी। कचीगाम पहुंचने पर पूर्व सांसद लालू पटेल और उनकी धर्मपत्नी तरुणा पटेल ने बाइक रैली का स्वागत किया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया। प्रतिभागियों ने आदिवासी समाज की एकता और गौरव को दर्शाते हुए विभिन्न संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखने, युवा पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया गया। आयोजकों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों, पहचान, संस्कृति और विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण दिन है। इस जागरूकता बाइक रैली का नानी दमण के छपली शेरी में समापन हुआ। इस बाइक रैली में आदिवासी समाज के अनेक अग्रणियों एवं युवाओं ने हिस्सा लिया।

Related posts

पीएम मोदी ने 149वीं रथयात्रा से पहले भेजा अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में विशेष प्रसाद

Asli Azadi

दमण सरकारी महाविद्यालय मंे 2 दिवसीय संगोष्ठी सत्र का हुआ समापन

Asli Azadi

भीमपोर ग्राम पंचायत एवं युवा क्रांति फाउंडेशन के सहयोग से 500 वृक्षारोपण का लक्ष्य पूर्ण: कडैया श्मशान में किया गया वृक्षारोपण

Asli Azadi

Leave a Comment