असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 16 जुलाई। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ दमण द्वारा 16 जुलाई 2026 को झांपा बार स्थित रोटरी इन्फॉर्मेशन सेंटर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण सेवाकार्य का सफल आयोजन किया गया। धूप और उमस भरे मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य के अंतर्गत रथयात्रा में शामिल लगभग 3000 से भी अधिक श्रद्धालुओं एवं रथ यात्रियों को शीतल एवं ताज़ा शरबत वितरित किया गया। ज्ञात हो कि पिछले 5 सालों से रोटरी क्लब दमण रथयात्रा के श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण करती आ रही है। श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सेवा कार्य में 15 रोटेरियनों तथा 12 से ज्यादा रोटरैक्टर्स एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। सभी सदस्यों ने शरबत की तैयारी, वितरण एवं व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन किया और सेवा कार्य की समाप्ति के बाद उस क्षेत्र की स्वच्छता भी सुनिश्चित कर इस सेवा कार्य को सफल बनाया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ दमण के अध्यक्ष रोटेरियन जयेश जोशी ने कहा कि समाज सेवा ही रोटरी का मूल उद्देश्य है और री१५्रूी अुङ्म५ी री’ा की भावना के साथ क्लब निरंतर जनहित के कार्य करता रहेगा। इस सेवा कार्य के सफल संचालन में क्लब सचिव रोटेरियन सत्येन परम्पिल, सर्विस प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन मनीष कपाड़िया तथा इवेंट चेयर रोटेरियन राजेश छाया के नेतृत्व में सभी रोटरी एवं स्पाउस सदस्यों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रोटरी क्लब ऑफ दमण ने इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रोटेरियनों, रोटरैक्टर्स, स्वयंसेवकों तथा शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

