asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

घेलवाड कम्युनिटी हॉल में हुई एसआईआर हियरिंग: घेलवाड सरंपच हिताक्षी पटेल ने उपस्थित रहकर मतदाताओं का किया सहयोग

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 5 अगस्त। घेलवाड ग्राम पंचायत के मतदाताओं के लिए एसआईआर हियरिंग प्रक्रिया का आयोजन किया गया था। घेलवाड कम्युनिटी हॉल में आयोजित एसआईआर हियरिंग प्रक्रिया में जिन मतदाताओं को हियरिंग की नोटिस दी गई थी वे सभी मतदाताओं ने उपस्थित रहकर बीएलओ के समक्ष अपनी बात रखी। इस दौरान घेलवाड ग्राम पंचायत की सरपंच हिताक्षी पटेल ने उपस्थित रहकर हियरिंग प्रक्रिया में मतदाताओं का सहयोग किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने भी पहुंचकर जरूरी दिशानिर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि दमण जिले में एसआईआर प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत अनेक मतदाताओं को हियरिंग की नोटिस दी गई है। इसी के तहत घेलवाड में आयोजित हियरिंग प्रक्रिया में घेलवाड पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं ने उपस्थित रहकर अपना-अपना पक्ष रखा।

Related posts

सरपंच फाल्गुनी पटेल ने इशिका मांगेला को क्रिकेट किट भेंटकर किया प्रोत्साहितः महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायी पहल

Asli Azadi

भाजपा ने दलित चेहरे पर खेला दांव : संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा की कमान महेश आगरिया को सौंपी

Asli Azadi

पीएम मोदी के मेक इन इंडिया विजन को दादाचनजी ग्रुप ने कायरिश इनोटेक के जरिये किया साकार

Asli Azadi

Leave a Comment