asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

वणाकबारा के गोमती माता बीच पर समुद्र में डूब रहे मछुआरे को पुलिस के जवान ने बचाया

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव, 2 अगस्त।
दीव के वणाकबारा में गोमती माता बीच पर समुद्र में डूब रहे कोटडा गांव के एक मछुआरे की जान पुलिस के एक जवान ने बहादुरी से बचाया। मिली जानकारी के अनुसार, कोटडा गांव निवासी रामजीभाई अपनी छोटी नाव को बचाने के लिए समुद्र में गए थे। इस दौरान समुद्र में तेज लहरों और बहाव के कारण वे डूबने लगे। समुद्र बीच पर मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत कोस्टल पुलिस के हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र लखमन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र लखमन और पुलिस कांस्टेबल मितेश बारिया तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस कांस्टेबल मितेश बारिया ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत समुद्र में छलांग लगा दी और तैरकर दूर समुद्र में गए तथा डूब रहे रामजीभाई को बचाकर सुरक्षित किनारे पर ले आए। इसके बाद, पुलिसकर्मियों ने रामजीभाई के शरीर से पानी निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। साथ ही उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया। पुलिस की तत्परता और मितेश बारिया की बहादुरी ने एक व्यक्ति की जान बचा ली। इस घटना ने दीव पुलिस की सतर्कता, समर्पण और मानवीय कार्यों को उजागर किया है, जिसके लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सराहना की है। पुलिस हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र लखमन ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे अभी समुद्र में तेज बहाव और खराब स्थिति को देखते हुए समुद्र में न जाएं।

Related posts

सांसद उमेश पटेल ने दमण एवं दीव में आयोजित डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक में उठाये कई महत्वपूर्ण मुद्दे

Asli Azadi

दादरा ग्राम पंचायत ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दादरा का 73वां मुक्ति दिवस: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया ने वीर सेनानियों के बलिदान को किया नमन

Asli Azadi

दीव में गौ सम्मान अभियान के तहत जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

Asli Azadi

Leave a Comment