asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दादरा नगर हवेली में बाढ राहत के नाम पर चंदा वसूली पर जिला प्रशासन की चेतावनी

दादरा नगर हवेली में बाढ राहत के नाम पर चंदा गैंग सक्रिय: जिल प्रशासन ने लिया संज्ञान

– प्रशासन ने सभी व्यक्तियों, एनजीओ, धर्मार्थ संगठनों और अन्य संस्थाओं को बाढ राहत के नाम पर चंदा इकट्ठा न करने और न मांगने के दिए निर्देश

असली आजादी न्यूज नेटवर्क,सिलवासा 30 जुलाई। दादरा नगर हवेली जिला प्रशासन की तरफ से उप जिला अधिकारी अमित कुमार ने बाढ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री और आर्थिक सहायता के नाम पर अनधिकृत रूप से चंदा एवं सहयोग एकत्र किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक सार्वजनिक सूचना जारी की है। प्रशासन ने बताया कि कुछ व्यक्ति, गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) तथा अन्य संस्थाएं विभिन्न उद्योगों और प्रतिष्ठानों से राशन किट, वित्तीय सहायता तथा अन्य राहत सामग्री की मांग कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ प्रभावित नागरिकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उसके पास पर्याप्त राशन किट, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक राहत संसाधनों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। प्रशासन ने सभी उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य संस्थाओं से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या संगठन द्वारा की जा रही सहायता की मांग पर प्रतिक्रिया न दें और न ही किसी प्रकार का योगदान प्रदान करें। साथ ही, सभी व्यक्तियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, धर्मार्थ संगठनों एवं अन्य इकाइयों को बिना प्रशासन की अनुमति के उद्योगों या आम नागरिकों से राहत सामग्री, राशन किट, खाद्य सामग्री अथवा आर्थिक सहायता एकत्र करने से भी प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन ने कहा है कि यह कदम जनहित में उठाया गया है ताकि राहत सामग्री पारदर्शी एवं समन्वित व्यवस्था के माध्यम से वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे तथा राहत के नाम पर किसी भी प्रकार की अनधिकृत या अप्रमाणित गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी की विकास यात्रा के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भीमपोर पंचायत घर पर प्रशासन आपके द्वार और हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन

Asli Azadi

रोटारैक्ट क्लब ऑफ दमण एवं कैनाइन स्पेस पेट शॉप के सहयोग से आवारा पशुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

Asli Azadi

दीव में मछुआरों के लिए मत्स्य संपदा और विभिन्न सरकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं पर हुई कार्यशाला

Asli Azadi

Leave a Comment