asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संगठन को और सशक्त बनाने के लिए दमण जिला भाजपा की हुई संगठनात्मक बैठक

– दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया की रही विशेष उपस्थिति: बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 15 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा ने आज संगठन को और सशक्त बनाने के लिए झरी स्थित बिरसा मुंडा सर्कल पर दमण जिला भाजपा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत पटेल एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल, दमण जिला पंचायत अध्यक्ष धरम पटेल की मौजूदगी रही। इस बैठक के दौरान आदिवासी समुदाय के भगवान श्री बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस बैठक में भाजपा के संगठन को और मजबूत एवं गतिशील बनाने के लिए विस्तृत चर्चा-विचारणा की गई। बूथ सशक्तिकरण, मंडल स्तर के संगठन का विस्तार करने, कार्यकर्ता आधारित कार्यक्रमों की सफल कार्यान्वयन एवं आगामी संगठनात्मक अभियानों को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मार्गदर्शन दिया। प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ कोसंगठन की सबसे मजबूत कडी के रूप में स्थापित करने एवं सेवा, समर्पण तथा संगठन के मूल मंत्र के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। आज की इस बैठक में प्रदेश और जिला के भाजपा पदाधिकारियों, मंडल के पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित बडी संख्या में भजापा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल और प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया ने निर्विरोध विजेता बने भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ की संवाद बैठक

Asli Azadi

प्रशासन ने दमण में रहनेवाले सभी मुस्लिमों को दमण के किसी भी कब्रिस्तान में अपने परिवारजन को दफनाने का दिया अधिकार

Asli Azadi

दमण में निकली भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा: श्रद्वालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Asli Azadi

Leave a Comment