asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में आज धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 15 जुलाई। दमण में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। इस पावन अवसर को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है। रथ यात्रा को लेकर सुबह से श्रद्धालू निर्धारित स्थल पर पहुंच जाएंगे और विशेष पूजा-अर्चना और मंगल आरती के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया जाएगा। रथयात्रा दमण शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। जहां श्रद्धालु पुष्पवर्षा और पूजन कर भगवान के दर्शन का लाभ सकते है। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा, पेयजल और यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान जगन्नाथ के रथ के दर्शन और सेवा से सुख, समृद्धि तथा मंगल की प्राप्ति होती है। पूरे दमण में इस धार्मिक आयोजन को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Related posts

दीव जिले के भारतीय रिजर्व बटालियन शिविर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत दी गई आपदा संबंधी जानकारी

Asli Azadi

गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा में पीओपी की मूर्तियों पर प्रतिबंध

Asli Azadi

दमण में आज स्व. भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment