asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा का सायली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आज

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने और प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 12 जुलाई।भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान देशभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण- दीव प्रदेश भाजपा द्वारा सोमवार 13/07/2026 को सुबह 11:00 बजे दादरा नगर हवेली के सायली ग्राम पंचायत क्षेत्र में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण तथा हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के संकल्प को साकार करने हेतु बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया जाएगा। एक वृक्ष अनेक पीढि़यों का जीवन तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के संदेश के साथ आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं उनकी टीमों, सभी मोर्चों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागी बनने का अनुरोध किया गया है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर हरित भारत के निर्माण का संकल्प लेकर वृक्षारोपण करें और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Related posts

दीव के आईआईआईटी कैंपस में एआई के उपयोग से वेस्ट ऑफ वेल्थ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन ने जिम्मेदारीपूर्वक फ्यूल का इस्तेमाल करने के लिए नागरिकों से की अपील

Asli Azadi

बुचरवाडा के उपसरपंच ने शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

Asli Azadi

Leave a Comment