असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 16 अगस्त। दादरा नगर हवेली जिला प्रशासन द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोर एरिया स्टेडियम ग्राउंड सिलवासा में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से हुआ। तत्पश्चात जिला समाहर्ता प्रियांक किशोर ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस, भारतीय रिजर्व बटालियन, अग्निशमन, होमगार्ड के प्लाटून तथा एनसीसी के छात्र एवं छात्राओं द्वारा जिला समाहर्ता को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला समाहर्ता ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति संकल्प व्यक्त करते हुए विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के अनुरूप प्रशासन की विकास एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का भी उल्लेख किया तथा युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश में भी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। जिला समाहर्ता ने प्रशासन की विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पर्यटन, आधारभूत संरचना, विद्युत, कृषि, खेल, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में अनेक योजनाएँ प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक विद्यालयों सिलवासा एजुकेशन हब तथा Performance Grading Index 2025-26 में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। ग्रामीण विकास, स्वच्छता,औद्योगिक सुगमता, आधारभूत संरचना तथा सुशासन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।
स्वास्थ्य क्षेत्र में नमो अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अइऌअ आधारित डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं, पशुपालन में घर-घर पशु चिकित्सा सेवा तथा सिलवासा स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख किया गया। विद्युत क्षेत्र में सरकारी भवनों के 100 प्रतिशत Solarization, इले्ट्रिरक बसों के संचालन तथा खेल सुविधाओं के विस्तार को भी प्रमुख उपलब्धियों के रूप में रेखांकित किया ।
जिला समाहर्ता ने बताया कि ठउफढ के माध्यम से साइबर ठगी की 2.37 करोड़ रूपये की राशि की रिकवरी एवं सुरक्षा सुनिश्चित की गई तथा उएकफ पोर्टल के माध्यम से 437 खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गए। समारोह के दौरान बाल भवन केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद मंदिर प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों तथा नृत्यांगनाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात इस समारोह के दौरान दीव में आयोजित संघ प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशासक प्रफुल पटेल जी के संबोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित जनसमूह के लिए किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला समाहर्ता के कर-कमलों द्वारा बोर्ड परीक्षा-2026 में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने वाले दो विद्यार्थियों तथा जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो विद्यार्थियों और शतरंज के तीन खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इंडिया क्विज प्रतियोगिता के तीन विजेता स्कूलों और बाढ़ के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो विभागों जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा को तथा जीवन रक्षा हेतु एक आपदा मित्र स्वयंसेवक को भी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समारोह में सभी गणमान्य व्यक्तियों, राजनेताओं एवं जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यालयों के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस महोत्सव में सभी ने देशभक्ति की भावना के साथ खुशियों के वातावरण का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में जिला समाहर्ता महोदय ने जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों के साथ तिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाकर शांति, एकता एवं स्वतंत्रता का संदेश दिया।

