asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

मत्स्य विभाग दीव और फिशरीज सर्वेयर ऑफ इंडिया मुंबई ने एक्सेस पास को लेकर मछुआरों के लिए आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 23 जून। दीव के वणाकबारा महासागर फिशरीज सोसायटी के सभाखंड में दीव मत्स्य विभाग और फिशरीज सर्वेयर ऑफ इंडिया मुंबई द्वारा आज एक्सेस पास को लेकर मछुआरों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एक्सेस पास, सरकारी योजनाओं तथा फिशिंग के दौरान मछुआरों पर लागू होते नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें खासकरके 12 नोटिकल माइल से दूर मच्छीमारी करने के लिए एक्सेस पास होना जरूरी बताया गया। जिन मछुआरों के पास एक्सेस पास है वे डिस्ट्रीक्ट एरिया के बाहर भी मच्छीमारी कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मछुआरों के लिए भारत सरकार की अनेक योजनाओं सब्सिडी, मछलियों के संतुलन, मछलियों का जत्था बना रहे इसके लिए किस तरह मच्छीमारी करनी है, वेल्युएशन वाली मछलियों को पकडने, कई प्रकार की मछलियों का प्रमाण घट रहे होने की जानकारी, मछलियों की साइज में भी बदलाव आने, डेक्सी फिशिंग जैसे विषयों पर मछुआरों को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मछुआरों में भी अपने कई प्रश्न पूछे जिसका उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा जवाब दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मछुआरों का एक्सेस पास के लिए पंजीकरण भी कराया गया। इस अवसर पर फिशरीज सर्वेयर ऑफ इंडिया मुंबई के अधिकारियों, कर्मचारियों, दीव मत्स्य विभाग के अधिकारी शुकर आंजणी, स्टाफ , जिला पंचायत के उपप्रमुख नानजी सोलंकी, विभिन्न फिशरीज सोसायटी के पदाधिकारियों एवं बडी संख्या में बोट मालिकों तथा माछीमार अग्रणियों की उपस्थिति रही।

Related posts

दमण में आज स्व. भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन

Asli Azadi

संघ प्रदेश डीएनएचडीडी भाजपा सांसद उमेश पटेल के सामने सरेंडर?

Asli Azadi

खराब मौसम के चलते दमण एयरपोर्ट पर हवाई सेवा प्रभावित

Asli Azadi

Leave a Comment