asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव जिला भाजपा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 23 जून। दीव जिला भाजपा द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर दीव भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकरियों एवं चुने हुए जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दीव शहर प्रमुख भाग्य जोशी ने उपस्थित सभी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, उनके उच्च आदर्शों एवं प्रखर राष्ट्रवाद के विषय में जानकारी दी। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा दिये गये बलिदान को याद करके उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए गुजरात और दीव में अंतर-राज्य एक्सपोजर सह क्षमता निर्माण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

Asli Azadi

पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और परिवर्तन की एक नई यात्रा शुरू की है: प्रशासक प्रफुल पटेल

Asli Azadi

सोमनाथ अमृतपर्व-2026 के अद्भूत पल का साक्षी बना दमण:स्वामी विवेकानंद सभागार में नागरिकों ने देखा लाइव प्रसारण

Asli Azadi

Leave a Comment