asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

नमो मेडिकल कॉलेज, अस्पताल सहित प्रोजेक्ट देखकर प्रभावित हुए श्रीपद नाइक

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 16 जून। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाइक आज दादरा नगर हवेली के दौरे पर सिलवासा पहुंचे थे। सिलवासा पहुंचने पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाइक का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल एवं सुनील पाटिल तथा प्रदेश सचिव द्वारिकानाथ पांडेय ने भव्य स्वागत किया। अपने प्रवास के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ सिलवासा स्थित नमो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान मंत्री महोदय ने मेडिकल कॉलेज के डीन से मुलाकात कर संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मंत्री महोदय ने प्रदेश में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आदिवासी बहुल इस संघ प्रदेश में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि आज यहां के नागरिकों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा उपलब्ध हो रही है, जो क्षेत्र के समग्र विकास का प्रतीक है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सिद्धार्थ शुक्ला और भाजपा सिलवासा ग्रामीण जिला के महामंत्री इंद्रवदन पटेल उपस्थित रहे।

Related posts

दीव जिले के भारतीय रिजर्व बटालियन शिविर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत दी गई आपदा संबंधी जानकारी

Asli Azadi

एसआईए के सेफ्टी कॉन्क्लेव 2026 का आरडीसी अमित कुमार ने किया उद्घाटन

Asli Azadi

केन्द्र सरकार नमो पथ-राम सेतू को जोडने वाले सी-लिंक ब्रिज प्रोजेक्ट को जल्द दे सकता है मंजूरी

Asli Azadi

Leave a Comment