asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रगति लोक यात्रा के अंतर्गत दमण के जनप्रतिनिधियों एवं 800 से अधिक नागरिकों ने सिलवासा के विकास कार्यों का किया अवलोकन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 15 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र सेवा के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में उनके योगदान के उपलक्ष्य में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश में प्रगति लोक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दमण जिले के सभी चुने हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा दादरा नगर हवेली में हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर दमण नगरपालिका अध्यक्ष दीपिका टंडेल एवं काउंसिलरों की टीम, दमण जिला पंचायत के अध्यक्ष धरम पटेल एवं सभी जिला पंचायत सदस्यों तथा दमण जिले की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सदस्यों ने स्थानीय नागरिकों के साथ सिलवासा में विकसित विभिन्न आधुनिक परियोजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों का दौरा किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी उपस्थित नागरिकों को दी गई। यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नमो मेडिकल कॉलेज एवं मेडिकल हॉस्पिटल, स्वामी विवेकानंद स्कूल झंडा चौक, सायली स्टेडियम तथा स्पोर्ट्‌स एरीना फ्लाईओवर अंडर स्पेस जैसी प्रमुख परियोजनाओं एवं आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर दमण जिला एवं शहर के 800 से अधिक नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने दादरा नगर हवेली में हुए व्यापक विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में संघप्रदेश निरंतर विकास एवं आधुनिक सुविधाओं की दिशा में अग्रसर है। प्रगति लोक यात्रा के माध्यम से आमजन को विकास कार्यों से अवगत कराने तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान दमण के जनप्रतिनिधियों से दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की अध्यक्षा निशा भावर एवं सिलवासा नगरपालिका के अध्यक्ष सोमनाथ देवरे ने मुलाकात भी की थी।

Related posts

दमण वन विभाग ने वन महोत्सव के तहत आइवरी चिड़िया घर के परिसर में किया वृक्षारोपण

Asli Azadi

दमण भाजपाईयों ने विशेष पूजा और वृक्षारोपण अभियान के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने का मनाया जश्न

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव स्वास्थ्य संस्थाओं के 100 प्रतिशत ठदअर के अंर्तगत प्रमाणित होने वाला पहला प्रदेश बना

Asli Azadi

Leave a Comment