asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

वापी-कुंता के गोदाम से गुजरात एटीएस और वलसाड एसओजी ने 2.337 किलो मेफेड्रोन ड्रग्स को किया जप्त

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 26 मई। भारत सरकार और गुजरात सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर गुजरात एटीएस और वलसाड एसओजी लगातार काम करती है। गुजरात एटीएस के डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस एस.एल. चौधरी को गुप्त जानकारी मिली थी कि, राजेश मुरारा मोर्या और उसके साथी अब्दूल कलाम अब्दुलरब खान और मेहुलकुमार नलीनकुमार मकवाणा अवैध तरीके से वापी के कुंता में मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) बना रहे है और उसे बेच रहे हैं। गुजरात एटीएस के डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस एस.एल. चौधरी ने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। गुजरात एटीएस के एसपी के.सिद्घार्थ के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही साथ उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार पी.डब्ल्यू.एस.आई. आर.सी. वढवाणा, पीएसआई एम.एन. पटेल, पीएसआई बी.डी. वाघेला और उनकी टीम को गुप्त सूचना को सत्यापन करने के लिए कहा किया। जानकारी पुख्ता होने पर एसपी के.सिद्घार्थ के मार्गदर्शन में गुजरात एटीएस ने वलसाड एसओजी के साथ ज्वॉइंट ऑपरेशन करते हुए वापी-कुंता के भंगार के गोदाम में छापेमारी की। इस छापेमारी में इस टीम ने 2.337 किलो मेफेड्रोन और 658 ग्राम अन्य ड्रग्स बरामद किया है। इस टीम ने अब्दूल कलाम अब्दुलरब खान (निवासी: दमण टावर, खारीवाड, नानी दमण) और मेहुलकुमार नलीनकुमार मकवाणा (निवासी: राज रेसीडेन्सी, लोवर राइस सोसायटी, बलीठा, वापी) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी राजेश मुरारा मोर्या को वॉन्टेड घोषित किया गया है। एटीएस और एसओजी की टीम ने इस मामले में आगे की जाँच शुरू कर दी है। इस ऑपरेशन में एटीएस एसपी के. सिद्घार्थ के मार्गदर्शन में डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस एस.एल. चौधरी के नेतृत्व में एटीएस पीएसआई बी.डी. वाघेला, पीएसआई मनिष पटेल, वलसाड एसओजी पीआई डी.डी. परमार एवं एटीएस तथा एसओजी की टीम एक साथ शामिल रही। गौरतलब है कि, कुछ महीने पहले भी गुजरात एटीएस ने वापी और दमण से ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया था।

Related posts

दामिनी वुमेंस फाउंडेशन का चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह आज

Asli Azadi

दमण में आयोजित भाजपा शहर मंडल की बैठक में संगठन को लेकर हुई चर्चा

Asli Azadi

भारी बारिश के बाद शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक सिविल, इले्ट्रिरकल और स्ट्रक्चरल जांच के उद्देश्य से 27 जुलाई को स्कूल एवं कॉलेज रहेंगे बंद

Asli Azadi

Leave a Comment