asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

विश्व सिंधी हिंदू फाउंडेशन ऑफ एसोसिएशन्स की 36वीं बैठक में पिंकी खिमनानी को मिली अहम जिम्मेदारी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, मुंबई 24 मई। मुम्बई के बांद्रा स्थित होटल रंग शारदा के सभागार में विश्व सिंधी हिंदू फाउंडेशन ऑफ एसोसिएशन्स की 36 वीं बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में देशभर से आए कोर कमेटी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने भाग लिया तथा संगठन के भविष्य, समाजहित एवं सांस्कृतिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। इस बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ तथा दिवंगत डॉ. वासु श्रॉफ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया था। विश्व सिंधी हिंदू फाउंडेशन ऑफ एसोसिएशन्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख जगवाणी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में समाज एवं संगठन के सशक्त भविष्य हेतु 26 महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि इन प्रस्तावों की प्रगति की जानकारी नियमित रूप से जनरल बॉडी समूह में साझा की जाएगी। इस अवसर पर माननीय सांसद शंकर लालवानी, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक कुमार ऐलानी, पूर्व मंत्री एवं विधायक (गुजरात) सुश्री निर्मला वाधवानी, सुप्रसिद्ध कलाकार जैकी श्रॉफ, रेमो डिसूजा, पलक मुच्छल, संगीत निर्देशक मिथून तथा प्रमुख प्रायोजक बी. के. कंधारी सहित श्रऌऋअ के वशिष्ठ अतिथियों का शॉल, ट्रॉफी एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा, संगठनात्मक योगदान एवं सक्रिय सहभागिता के लिए दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव में नारी शक्ति सशक्तिकरण की पहचान बन चुकी समाजसेविका पिंकी खिमनानी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विश्व सिंधी हिंदू फाउंडेशन ऑफ एसोसिएशन्स की मुख्य टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। इस बैठक में कोषाध्यक्ष डॉ. पीताम्बर धलवानी एवं संयुक्त कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र भवनानी द्वारा वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया गया था, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस ऐतिहासिक बैठक के दौरान सांसद शंकर लालवानी ने जानकारी दी कि संस्कृति विभाग द्वारा सिंधी कलाकारों एवं प्रस्तुतियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व हेतु औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि आजादी के बाद पहली बार सिंधी भाषा को लोकसभा में ऑटो ट्रांसलेट मोड में शामिल किया गया है। इस दौरान चुनाव अधिकारी अधिवक्ता श्याम देवनानी ने आगामी तीन वर्षों के लिए (श्रऌऋअ) की नई टीम की घोषणा करते हुए चुनाव एवं स्वीकृति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बैठक में समाज के विकास, सिंधी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण, जनगणना में सिंधियों की भागीदारी तथा अल्पसंख्यक लाभों से जुड़े विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अंत में संगठन के सभी सदस्यों ने समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Related posts

भारतीय तटरक्षक वायु स्टेशन दमण ने उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाई अपनी 38वीं इकाई की वर्षगांठ

Asli Azadi

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता का दीव में प्रशासक प्रफुल पटेल ने राजकीय सम्मान के साथ किया स्वागत

Asli Azadi

गुजरात 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी: दानह एवं दमण-दीव का लगातार तीसरे साल शानदार प्रदर्शन, 91.13% रहा परीक्षा का परिणाम

Asli Azadi

Leave a Comment