asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने साइकिल चलाकर चेक किया फिटनेस, लिया राष्ट्रहित का संकल्प

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 15 मई। वैश्विक परिस्थितियों के कारण हमारा देश अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है।पीएम मोदी ने नागरिकों से ईंधन बचाने सहित के लिए आह्वान किया है। इसी पर अमल करते हुए दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने आज साइकिल चलाकर खुद को परखा और अपना फिटनेस चेक किया। शरीर की स्थिति भी जानी और यह भी महसूस किया कि छोटे-छोटे प्रयास भी देशहित में बड़े योगदान बन सकते हैं। आज वैश्विक परिस्थितियों के कारण हमारा देश कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में हम सभी नागरिकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि जहाँ संभव हो, वहाँ ईंधन बचत और स्वास्थ्य दोनों को प्राथमिकता दें। हम प्रयास करेंगे कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करें। इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा, पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और राष्ट्रहित में ईंधन बचत का योगदान भी होगा।

Related posts

प्रफुल पटेल ने पीडित परिवारों से कहा: आप अकेले नहीं प्रशासन आपके साथ है

Asli Azadi

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती-जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने की बैठक

Asli Azadi

सिलवासा जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment