asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दादरा नगर हवेली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 13 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दादरा नगर हवेली द्वारा नरोली ग्राम पंचायत के फंक्शन हॉल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण  के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में माननीय सदस्य सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दादरा नगर हवेली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही नरोली ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत के सदस्यगण, जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, श्रमिकों, आदिवासी समुदाय एवं अन्य वंचित वर्गों को विभिन्न विधिक अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में अधिवक्ता चिंतन देसाई, अधिवक्ता राज भंडारी एवं अधिवक्ता दिव्यराज चौहान द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य”, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों हेतु विधिक सेवाएं, बाल हितैषी विधिक सेवा योजना, पॉक्सो अधिनियम 2012, मानव-वन्यजीव संघर्ष पीड़ित सहायता योजना, नशा मुक्त भारत अभियान, जागृति योजना, वीर परिवार सहायता योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना तथा अन्य नालसा योजनाओं के संबंध में उपस्थित नागरिकों को जागरूक किया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं परिचय भाषण से किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित नागरिकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसी जागरूकता गतिविधियों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिलवासा द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे विधिक सहायता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्राधिकरण से संपर्क करें तथा समाज में विधिक जागरूकता बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें।

Related posts

पदक किसी भी मौखिक प्रोत्साहन से कहीं अधिक स्कूलों में युवा छात्रों को प्रेरित करते हैं:पीएम मोदी

Asli Azadi

प्रहलाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार

Asli Azadi

दमण में कृषि भूमि को एनए में परिवर्तन करने के लिए आयोजित विशेष शिविर में 52 लोगों को प्रदान की गई सनद

Asli Azadi

Leave a Comment