asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित दमण पुस्तक मेले को मिला जनता का अद्भुत प्रतिसाद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 मई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण- दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन मे आयोजित दमण पुस्तक मेले का विधिवत प्रारंभ भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने करकमलों से किया था। यह प्रशासक प्रफुल पटेल के सफल मार्गदर्शन में आयोजित बहुत ही महत्वपूर्ण एवं उद्देश्यपूर्ण पहल थी। इस पुस्तक मेले के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश की जनता को पुस्तकों के प्रति जागरूक करना एवं विशेष में युवाओं को मोबाइल के युग में पुस्तक से क्या जीवन उपयोगी बदलाव ला सकते है यह संदेश देना था। यह पुस्तक मेला 7 से 17 मई 10 दिनों तक आयोजित किया गया है। कुल 10 दिनों तक चलनेवाले यह पुस्तक मेले में स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्र के पुस्तक प्रेमियों ने बढ- चढ़कर हिस्सा लेंगे, यहीं अपेक्षा है। यह हर्ष की बात है कि जनता के बेहतरीन उत्साह के कारण 6 दिनों में ही इस पुस्तक मेलें में कुल 9700 से अधिक लोगों ने मुलाकात लेकर 17,52,135 लाख से अधिक रूपये के 5949 पुस्तकों की खरीदी की, जो यहां की जनता का पुस्तकों के प्रति लगाव को प्रमाणित करता है। इनमें सबसे अधिक 64.91 % पुस्तकें अंग्रेजी भाषा की जबकि गुजराती 24.46 %, हिन्दी- 7.55 % तथा मराठी- 3.08 % की बिक्री हुई। प्रदेश की पुस्तकप्रेमी जनता से अनुरोध हे की प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलने वाले पुस्तक मेले का अवश्य लाभ ले और इस आयोजन के उद्देश्य को साकार करने मे सहायक बने। पुस्तक मेले की मुलाकात लेने वाले सभी मुलाकातियों ने प्रशासक महोदय जी के इस भव्य आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया और साथ में अपेक्षा भी रखी की निरंतर इस प्रकार के आयोजन प्रदेश में होते रहे।

Related posts

सिलवासा में पहली बार आयोजित धोडिया संस्कृति गौरव तूर-थाली वादन एवं लोकगीत उत्सव संपन्न

Asli Azadi

एसआईए के सेफ्टी कॉन्क्लेव 2026 का आरडीसी अमित कुमार ने किया उद्घाटन

Asli Azadi

नई दिल्ली में प्रशासक प्रफुल पटेल ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा से की मुलाकात

Asli Azadi

Leave a Comment