asliazadi
Otherदमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर दानह में विकास कार्यों की समीक्षा की

असली आजादी न्यूज नेटवर्क सिलवासा, 9 जनवरी। दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल दादरा नगर हवेली में संचालित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए दानह के दौरे पर हैं। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ग्राउंड जीरो पर उतरकर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। प्रशासक ने अपने दौरे के दूसरे दिन दादरा नगर हवेली जिले के अनेक महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों का गहन जायजा लिया। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने नमो हॉस्पिटल – फेज-2 साइट, डी- ब्लॉक: जीएफ, 5वीं और 6वीं मंजिल, लायंस स्कूल एफओबी, सायली स्टेडियम, एसपी ऑफिस कॉम्प्लेक्स, एडमिन ब्लॉक, नमो मेडिकल कॉलेज, हॉस्टल बिल्डिंग, क्लब हाउस, नर्सिंग कॉलेज, नर्सिंग हॉस्टल, सायली – रखोली रोड स्ट्रेच सायली आउट पोस्ट तक, सायली पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया। दोपहर के बाद प्रशासक ने सामरवरणी पंचायत घर, सामरवरणी रखोली रोड स्ट्रेच, मसाट स्कूल, रखोली स्कूल, रखोली ब्रिज, एनएच848ए स्ट्रेच: रखोली ब्रिज से वसोणा जंक्शन, ओडीआर 9 स्ट्रेच: वसोणा जंक्शन से पाटी, आयुष हॉस्पिटल पाटी, एनएच848ए का वसोणा-खडोली रोड स्ट्रेच, सतमालिया एंट्रेंस गेट, खडोली जंक्शन, खडोली खानवेल रोड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने, निर्धारित गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाएँ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होनी चाहिए। यह दौरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा समग्र विकास के प्रति दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts

दमण सिविल कोर्ट ऑफिस के जूनियर क्लर्क शशिकांत माह्यावंशी हुए सेवानिवृत्त: न्यायाधीशों एवं कोर्ट स्टाफ ने दी शुभेच्छा विदाई

Asli Azadi

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से प्रशासक प्रफुल पटेल ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ते कदम:कराया गांव में किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का मंत्र आत्मा परियोजना के प्रशिक्षण शिविर में प्राकृतिक खेती के लाभों और किसान सारथी ऐप की उपयोगिता से कराया गया अवगत

Asli Azadi

Leave a Comment