asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 27 जून। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति दमण द्वारा दमण में भगवान जगन्नाथ की 8वीं भव्य रथयात्रा निकाली गई। सुबह तीन बत्ती स्थित जलाराम मंदिर में मंगला आरती के बाद धार्मिक अनुष्ठान किए गए, जिसके बाद रथ पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और छोटी बहन सुभद्रा को सवार किया गया। भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर शहर में भ्रमण किया। भगवान जगन्नाथ की यात्रा में रथ को खींचना अपना अहोभाग्य मानते हैं। लोगों का विश्वास है, कि भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खीचनें से सभी पापों का नाश होता है। मनुष्य में सकारात्मक सोच का सृजन होता है। दमण में भी भगवान विष्णु के अवतार जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान होकर सड़क पर भक्तों को अर्जी सुनी। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त पूरे श्रद्धाभाव से भगवान जगन्नाथ की पूजा आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। दमण में तीन बत्ती स्थित जलाराम मंदिर से रथयात्रा शुरू हुई, जो सत्यनारायण मंदिर, नानी दमण पुलिस थाना चार रास्ता टैक्सी स्टैंड, बस स्टेंड से एकता गार्डन होते हुए वापस जलाराम मंदिर पर संपन्न हुई। जिसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसका हजारों भाविक भक्तों ने लाभ लिया। रथ यात्रा में पूर्व सांसद गोपाल दादा, लालू पटेल, पूर्व जिला पंचायत प्रमुख नवीन पटेल, दमण नगरपालिका प्रमुख अस्पी दमणिया, डीडीए चेयरमैन लखम टंडेल, विहिप के कार्यकर्तो सहित समाज के अग्रणियों एवं भाविक भक्तों ने रथ खींचकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। इस यात्रा की अगुवाई 108 कलश के साथ महिलाओं ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में उमड़े हिन्दु जनसमुदाय के सभी आयु वर्गों के महिला और पुरुषों ने नाचते गाते भगवान श्री जगन्नाथ के जय जय कार के साथ रथयात्रा में हिस्सा लिया।

Related posts

प्रशासन ने दमण में रहनेवाले सभी मुस्लिमों को दमण के किसी भी कब्रिस्तान में अपने परिवारजन को दफनाने का दिया अधिकार

Asli Azadi

एशिया कप कराटे चैंपियनशिप में जया सिंह ने गोल्ड और जूही सिंह ने जीता ब्रोंज मेडल: दमण-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल और अमी पटेल ने किया सम्मानित

Asli Azadi

संगठन को और सशक्त बनाने के लिए दमण जिला भाजपा की हुई संगठनात्मक बैठक

Asli Azadi

Leave a Comment