asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दीव के मोटी वाछडा वाडी की युवती की शॉर्ट सर्किट लगने से हुई मौत

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 02 जुलाई। दीव के मोटी वाछडा वाडी की एक युवती की आज शॉर्ट सर्किट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। आज शाम लगभग 5:00 बजे साउदवाड़ी विस्तार स्थित मोटी वाछडा वाडी की निवासी रचना रतीलाल उम्र 24 वर्ष के घर उसके भाई का विवाह प्रसंग होने से घर में मेहमान आने पर पेडास्टेड फैन को मेहमानों की तरफ घूमाते समय पंखा में रचना को शॉर्ट सर्किट लग गया। शॉर्ट सर्किट लगने के बाद रचना दूर जा गिरी और उसे तुरंत दीव सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रचना की मौत उसके माथे में चोट लगने के कारण हुई। मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार के कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही दीव पुलिस भी आसपास सरकारी अस्पताल पहुंच गई थी। शादी समारोह के माहौल में यह दुखद घटना घटित होने से पूरे विस्तार में मातम छा गया।

Related posts

दमण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन और भविष्य दृष्टि को समर्पित नमोत्सव ने लोगों को कर दिया मंत्रमुग्ध

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर दमण में किया कार्यक्रम

Asli Azadi

सिंदोनी थोराटपाडा गांव में शॉर्ट सर्किट से गरीब परवार का मकान जला

Asli Azadi

Leave a Comment