asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

कोली पटेल समाज हॉल में दमण जिला भाजपा के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 18 मई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आज दमण जिला भाजपा के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन दमण स्थित कोली पटेल समाज हॉल पर आयोजित किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया की प्रेरक उपस्थिति में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में अन्य मुख्य उपस्थितों में दमण- दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल, प्रदेश महामंत्री सुनील पाटिल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, पूर्व अध्यक्ष बी. एम माछी और तरुणा पटेल उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया द्वारा अपने संबोधन में भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का महत्व बताते हुए उपस्थितों को प्रेरित किया गया।

Related posts

भीलाड-सरीगाम को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से जोड़ने वाले नए रेलवे अंडरब्रिज का सांसद धवल पटेल ने किया लोकार्पण

Asli Azadi

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के सीएम पद की ली शपथ

Asli Azadi

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासक प्रफुल पटेल दीव के घोघला जेटी पर करेंगे ध्वजारोहण

Asli Azadi

Leave a Comment