asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

नमो पथ पर आज आयोजित योग संगम की प्रशासक प्रफुल पटेल करेंगे अगुवाई

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 20 जून। विश्व योग दिवस पर आज केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में विभिन्न स्थानांे पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य समारोह दमण के अरब सागर के किनारे बने नमो पथ पर आयोजित होने वाला है। केन्द्रशासित प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल इस योग संगम कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे। सुबह 6 बजे से नमो पथ पर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। प्रशासन ने प्रदेश के सभी नागरिकों को विश्व योग दिवस पर बडी संख्या में सहभागी बनकर योग को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने का अपील करते हुए इस कार्यक्रम में बडी संख्या मंे उपस्थित रहने का आह्वान किया है। प्रशासन ने कहा है कि इस अवसर पर सभी आयु वर्ग के लोग अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योग के लाभों को अपनाएं एवं स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करें।

 

Related posts

पीटीसी कॉलेज वापी ने शिक्षक दिवस पर दमण के शिक्षक वीरेंद्र पटेल को किया सम्मानित

Asli Azadi

सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुचरवाडा में जूनियर डिवीजन एनसीसी के लिए हुई चयन प्रक्रिया

Asli Azadi

मांदोनी पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Asli Azadi

Leave a Comment