asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दादरा नगर हवेली के इतिहास में पहली बार झंडा चौक विद्यालय परिसर में होगा गणतंत्र दिवस का राजकीय समारोह

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 25 जनवरी। दादरा नगर हवेली के इतिहास में पहली बार गणतंत्र दिवस का राजकीय मुख्य समारोह झंडा चौक स्कूल संकुल में आयोजित किया जा रहा है, जिसका नाम अब स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर रखा गया है। स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पिछले 12 जनवरी को ही बीती है और प्रशासन द्वारा उनके नाम पर नामित किए गए झंडा चौक के स्कूल परिसर में ही इतिहास का पहला राजकीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आमंत्रण पत्रिका के अनुसार संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव का राजकीय गणतंत्र दिवस समारोह इस बार सिलवासा शहर में आयोजित किया जा रहा है और झंडा चौक प्राथमिक विद्यालय परिसर को कार्यक्रम स्थल के रूप में चयनित किया गया है। यहां पर सुबह 9:00 बजे मुख्य अतिथि प्रशासक प्रफुल पटेल के हाथों ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात प्रशासक द्वारा सशस्त्र बलों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले मार्च पास्ट का निरीक्षण किया जाएगा। इन सशस्त्र बलों में दादरा नगर हवेली पुलिस, इंडियन रिजर्व बटालियन, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के जवान मार्च पास्ट में हिस्सा लेंगे। 10:45 तक चलने वाले गणतंत्र दिवस के राजकीय समारोह में प्रशासक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को उत्कृष्ट सेवा के लिए भी सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

घेलवाड ग्राम पंचायत में सबकी योजना सबका विकास को लेकर हुई ग्रामसभा

Asli Azadi

दमण-दीव के सांसद उमेश पटेल ने रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में पार की गुंडागर्दी की सारी हद: सांसद ने रिटर्निंग ऑफिसर को दी गालियां

Asli Azadi

दमण के दौरे पर पहुंचे मैक्सिकन प्रतिनिधि मंडल ने समृद्ध इतिहास और जीवंत विरासत की झलक को देखा

Asli Azadi

Leave a Comment