asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी के दो दिवसीय दौरे पर दमण पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का प्रशासक प्रफुल पटेल ने किया भव्य स्वागत

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 25 फरवरी। संघ प्रदेश थ्रीडी के दो दिवसीय दौरे पर दमण पहुंचे देश के गृहमंत्री अमित शाह का प्रशासक प्रफुल पटेल ने दमण एयरपोर्ट पर राजकीय सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद लालू पटेल, संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी पूर्णेश मोदी, सहप्रभारी दुष्यंत पटेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपेश टंडेल, डीएमसी प्रेसिडेंट अस्पी दमणिया, दमण जिला पंचायत प्रमुख जागृति पटेल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सिंपल टंडेल, दीव जिला भाजपा प्रमुख मोहन लकमणे सहित के भाजपाईयों ने भी गृहमंत्री अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया। गृहमंत्री अमित शाह का काफिला दमण एयरपोर्ट से मरवड होते हुए देवका नमो पथ से नानी दमण शहर होते हुए राजीव गांधी सेतु से मोटी दमण किले में पहुंचा था। छपली शेरी, नानी दमण बस डिपो, मोटी दमण फुटबॉल ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा के अग्रणियों, सरपंचों, काउंसिलरों तथा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के जयघोष के साथ अमित शाह का अभिवादन किया। इस अवसर पर भाजपा सचिव जिज्ञेश पटेल, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल एवं महामंत्री भरत पटेल, जिला पंचायत सदस्य रीना पटेल, गुजरात प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रभारी विशाल टंडेल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नवीन पटेल, किरीट वाजा एवं महेश आगरिया, दमण जिला भाजपा युवा मोर्चा प्रमुख गौरांग पटेल, काउंसिलर आशीष टंडेल, चन्द्रगिरी टंडेल, अनिता पटेल, सोहिना पटेल, जसविंदर चंदोक, दमण शहर भाजपा प्रमुख पियूष पटेल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बालू पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री वसीम सैयद, जयंती पटेल, जिला पंचायत सदस्य बाबू पटेल, सरपंच मुकेश गोसावी, उपसरपंच मिलन पटेल, शीतल पटेल, रुद्रेश टंडेल, महेन्द्र कामली, अनिल टंडेल, हिरेन जोशी सहित भाजपा जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Related posts

मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना मतलब विकसित भारत की गारंटी: अमित शाह

Vijay Bhatt

प्रशासक प्रफुल पटेल का संघ प्रदेश थ्रीडी में ऐतिहासिक निर्णय: प्राकृतिक गैस पर टैक्स सिर्फ 6 प्रतिशत कर दिया

Vijay Bhatt

भारत देश को चांद तक पहुंचाने वाले इसरो के चेयरमैन डॉ. एस. सोमनाथ बने दीव के मेहमान

Vijay Bhatt

Leave a Comment