asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में फिर एक बार मोदी सरकार का गुरु मंत्र लेकर लौटे संघ प्रदेश थ्रीडी और वलसाड जिला के भाजपाई

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 18 फरवरी। भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के भारत मंडपम में संपन्न हुआ। भाजपा ने इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपाईयों का मार्गदर्शन किया। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा पदाधिकारियों और पडोसी राज्य गुजरात के वलसाड जिले के भाजपाईयों ने शामिल होकर फिर एक बार मोदी सरकार का गुरु मंत्र लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा प्रभारी पूर्णेश मोदी, सहप्रभारी दुष्यंत पटेल, दमण-दीव के भाजपा सांसद लालू पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल, भाजपा उपाध्यक्ष महेश आगरिया, धर्मेन्द्र चौहाण एवं किरीट वाजा, प्रदेश भाजपा सचिव जिज्ञेश पटेल, दानह पूर्व सांसद नटू पटेल, प्रदेश भाजपा महामंत्री जीतू माढा, दीपक जाधव, दिग्विजय सिंह परमार, संजय राउत, दीव जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन लकमणे, दीव जिला पंचायत प्रमुख रामजी भीखा, उपप्रमुख लक्ष्मी मोहन, क्रिडन शाह, कौशिकभाई शामिल हुए। वहीं पडोसी राज्य गुजरात के वलसाड जिले से गुजरात के वित्त मंत्री कनू देसाई, प्रदेश उपप्रमुख उषा पटेल, जिला प्रभारी महेन्द्र पटेल, वलसाड जिला भाजपा प्रमुख हेमंत कंसारा, लोकसभा सीट के करशन टिलवा, जिला संयोजक गणेश बीरारी, विधायक जीतू चौधरी एवं अरविंद पटेल, सांसद डॉ. के. सी. पटेल, जिला महामंत्री कमलेश पटेल, जिला पंचायत प्रमुख मनहर पटेल, उपप्रमुख ब्रिजना पटेल, वापी नगरपालिका प्रमुख काश्मीरा शाह, उपप्रमुख अभय शाह, एडवोकेट प्रवीण पटेल एवं अजय चौधरी ने हिस्सा लिया।

Related posts

दमण जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्षा जागृति पटेल और उपाध्यक्ष बाबू पटेल ने विधिवत संभाला पदभार

Vijay Bhatt

पीएम मोदी का 3 जनवरी को लक्षद्वीप दौरा: 1150 करोड रुपये की विकास योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और रखेंगे आधारशिला

Vijay Bhatt

लोकसभा मतदान को सफल बनाने में दानह भारत स्काउट गाइड ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

Vijay Bhatt

Leave a Comment