asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी वर्षा दोशी का दीव पहुँचने पर भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव, 27 अक्टूबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव की भाजपा प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली बार दीव पहुँची वर्षा दोशी का भाजपाईयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दीव पहुँचने पर प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्षा वर्षा दोशी का दीव जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन लखमणे, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्षा अमृता बामणिया सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के भाजपा पदाधिकारियों, चुने हुए जनप्रतिनिधियों, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर एवं शाल ओढाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल एवं सुनील पाटील भी मौजूद रहे। इसके बाद प्रदेश भाजपा प्रभारी वर्षा दोशी ने दीव में प्रदेश एवं जिला स्तर के भाजपा पदाधिकारियों एवं चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की और संगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा-विचारणा की।

Related posts

मिशन लक्षद्वीप: प्रशासक प्रफुल पटेल लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती पहुंचे

Asli Azadi

दमण की 450 वर्ष पुरानी नगरपालिका में मनाया गया लोकल सेल्फ गवर्नर्स डे

Asli Azadi

श्री माछी महाजन व्यवस्थापक समिति 2026-2029 की नई कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से हुआ गठन

Asli Azadi

Leave a Comment