asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

पूर्व सांसद लालू पटेल ने सपरिवार हिंगराज माता मंदिर में मां अंबे की उतारी आरती: जनकल्याण की कामना की

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 07 अक्टूबर। दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल ने अपने परिवार के साथ आज पांचवें नवरात्रि पर आटियावाड स्थित हिंगराज माता मंदिर में आरती की। इस अवसर पर पूर्व सांसद लालू पटेल और उनकी धर्मपत्नी तरुणा पटेल, दमण जिला भाजपा युवा मोर्चा प्रमुख गौरांग पटेल और उनकी धर्मपत्नी अलिशा पटेल तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने मां अंबे से जनकल्याण की कामना की। ज्ञात हो कि हिंगराज माता मंदिर कोली पटेल समाज की आस्था का केन्द्र है। यहां कोली पटेल समाज के महानुभाव एवं अग्रणी मां अंबे की आराधना कर जनकल्याण की कामना करते है।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में कौंचा ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

Asli Azadi

सालाना फ्रेंडशिप सेरेमनी के साथ-साथ श्री लेउआ पटेल चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया महिला प्रेरणा उत्सव का आयोजन

Asli Azadi

भारत की एक विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा में प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन की भूमिका महत्वपूर्ण है: प्रशासक प्रफुल पटेल

Asli Azadi

Leave a Comment