asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण मलयाली समाज ने प्रशासक प्रफुल पटेल से मुलाकात कर ओणम पर्व में शामिल होने के लिए दिया आमंत्रण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 30 सितंबर। दमण मलयाली समाज ने आज संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल से मुलाकात की। इस मौके पर दमण मलयाली समाज ने प्रशासक प्रफुल पटेल को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया। इसके साथ ही मलयाली समाज ने 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ओणम पर्व में शामिल होने के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल को आमंत्रण दिया। प्रशासक प्रफुल पटेल से मुलाकात के दौरान दमण मलयाली समाज के प्रेसिडेंट राजू जैकब, सेक्रेटरी गिरीश मेनन एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। दमण में 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ओणम पर्व में मशहूर एनवायरनमेंटलिस्ट डॉ. आर. के. नायर, जिन्हें द ग्रीन हीरो ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है, इस साल के ओणम सेलिब्रेशन में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे। 4 अक्टूबर को ओणम का जश्न दमण में मलयाली समुदाय की एकता, संस्कृति और समृद्ध परंपराओं का एक सुंदर जश्न बनेगा। इस आयोजन को लेकर दमण मलयाली समाज काफी उत्साहित है।

Related posts

दमण के श्रीनाथजी कॉलेज में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन आज

Asli Azadi

मानवता की मिसाल: नाइटिंगेल फाउंडेशन और प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के निर्वाचित प्रतिनिधियों को मिलेगा मासिक मानदेय

Asli Azadi

Leave a Comment