asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए तमन्ना मिठाणी का जताया आभार

– डीएमसी काउंसिलर एवं संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री तमन्ना मिठाणी ने पीएम मोदी को भेजी थी राखी
– पीएम मोदी द्वारा प्रेरणादायी पत्र भेजकर आभार जताने पर डीएमसी काउंसिलर तमन्ना मिठाणी ने पीएम मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया और इसे अत्यंत भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताया
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 29 सितंबर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव से भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं दमण नगरपालिका की काउंसिलर तमन्ना मिठाणी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राखी भेजकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस स्नेहपूर्ण भाव के प्रत्युत्तर में 16 सितंबर 2026 को नई दिल्ली से तमन्ना मिठाणी को पत्र भेजकर राखी एवं शुभकामनाओं के लिए हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया। अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व को भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का प्रतीक बताते हुए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, उद्यमिता, खेलकूद और इनोवेशन सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही हैं। प्रधानमंत्री ने पत्र में विकसित भारत के निर्माण में शक्ति के सप्तधारा, उत्पादन, कृषि, टेक्नोलॉजी एवं नवाचार, गतिशक्ति, संरक्षण, ग्रीन- ब्लू इकोनॉमी तथा सांस्कृतिक शक्ति को विकास की नई ऊर्जा से जोड़ने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस यात्रा में नारी शक्ति की भागीदारी भारत को अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश नारी नेतृत्व में विकास की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहा है और महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत एवं आत्मविश्वास आने वाले वर्षों में देश के विकास को और गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमन्ना मिठाणी के प्रयासों एवं योगदान की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे बदलते भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। पत्र के अंत में प्रधानमंत्री ने उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रधानमंत्री जी की ओर से प्राप्त इस आत्मीय एवं प्रेरणादायी पत्र पर तमन्ना मिठाणी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रक्षाबंधन पर भेजी गई राखी के प्रति व्यक्त किया गया यह स्नेह और सम्मान उनके लिए अत्यंत भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण है।

Related posts

सिलवासा नगरपालिका कार्यालय में हुई सैनिटेशन विभाग की जनरल मीटिंग

Asli Azadi

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा वनाथी श्रीनिवासन ने संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्षा सिंपल काटेला का जताया विशेष आभार

Asli Azadi

दमण कोर्ट में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन: मध्यस्थता से मामले सुलझाने पर दिया गया जोर

Asli Azadi

Leave a Comment