– प्रसिद्ध गुजराती लोक एवं डायरो कलाकार गोपाल साधु, कुंता के कुंतेश्वर महादेव
मंदिर के पुजारी कल्पेश महाराज, डीएमसी की टीम ने बप्पा की उतारी आरती
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 22 सितंबर। जेटी ग्रुप के राजा भगवान गणेश के दरबार में आज कई महानुभावों ने पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गुजराती लोक एवं डायरो कलाकार गोपाल साधु ने बप्पा का आशीर्वाद लिय। इस मौके पर जेटी ग्रुप के प्रमुख एवं काउंसिलर कल्पेश सीताराम तथा ग्रुप के अन्य सदस्यों ने गोपाल साधु का आत्मीय स्वागत किया शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान गोपाल साधु ने जेटी का राजा के भव्य पंडाल एवं सजावट की सराहना की। कुंता के कुंतेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी कल्पेश महराज ने भी जेटी के राजा भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल, काउंसिलर पीयूष टंडेल, प्रमीला राणा, सांसद उमेश पटेल की धर्मपत्नी एवं उनका परिवार सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने जेटी के राजा भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। साथ ही संध्या आरती में शामिल होकर सभी के लिए मंगल कामना की।

