असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 21 सितंबर। भाजपा पदाधिकारियों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जेटी के राजा गणपति बप्पा का दर्शन करने पहुंचे थे। इस अवसर पर डीएमसी काउंसिलर अस्पी दमणिया, दमण जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नवीन पटेल, विशालभाई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं तथा भाजपा के अन्य युवा अग्रणियों ने जेटी के राजा गणपति बप्पा की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जेटी ग्रुप के प्रमुख एवं काउंसिलर कल्पेश सीताराम एवं उनकी टीम द्वारा भाजपा पदाधिकारियों एवं एबीवीपी कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने प्रदेश एवं देश में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए भगवान गणेश की प्रार्थना की।

