asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने विराट कार रैली के साथ प्रशासक प्रफुल पटेल के सुशासन के दशक का मनाया जश्न

संघ प्रदेश में प्रशासक प्रफुल पटेल के सफल शासन के 10 वर्ष पूरे

– प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में संघ प्रदेश थ्रीडी ने पिछले एक दशक में विकास की नई ऊंचाईयों को छुआ है:संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया – प्रशासक प्रफुल पटेल जी ने प्रगति, विकास और जनकल्याण से इस संघ प्रदेश को मॉडल प्रदेश की श्रेणी में सबसे पहले पहुंचाया है: संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 29 अगस्त। संघ प्रदेश थ्रीडी में प्रशासक प्रफुल पटेल के शासन के सफलतम् 10 साल पूरे होने पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा ने आज दमण में विराट रैली निकालकर सुशासन के दशक का जश्न मनाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया और प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल के नेतृत्व में आयोजित विराट कार रैली में दमण जिला पंचायत प्रमुख धरम पटेल, दमण जिला भाजपा युवा मोर्चा प्रमुख मिलन पटेल, मरवड ग्राम पंचायत सरपंच रमेश (सोमा) पटेल सहित बडी संख्या में संघ प्रदेश के युवा मौजूद रहे। कार रैली के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की जनता तक यह संदेश पहुंचाया कि प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पिछले 10 वर्षों में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं कनेक्टिविटी, पर्यटन, रोजगार, खेल, शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं तथा जनकल्याण के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों ने प्रदेश को नई गति और नई पहचान प्रदान की है। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने विकास के 10 वर्ष प्रगति का नया संकल्प के संदेश के साथ प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया ने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाईयों को छुआ है। प्रशासनिक स्तर पर लिए गए दूरदर्शी निर्णयों और विकासोन्मुखी कार्यों का लाभ आज प्रदेश के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र को मिल रहा है। यह दस वर्ष विकास, सुशासन और जनसेवा के समर्पण के दस वर्ष रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के विकास की इस यात्रा को आगे भी निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है और विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी। भव्य कार रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने प्रदेश के विकास के प्रति उनके संकल्प और संगठन की एकजुटता को भी प्रदर्शित किया। प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल ने कहा कि प्रशासक प्रफुल पटेल जी ने प्रगति, विकास और जनकल्याण से इस संघ प्रदेश को मॉडल प्रदेश की श्रेणी में सबसे पहले पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में संघ प्रदेश थ्रीडी को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अनेक सौगातें प्रशासक प्रफुल पटेल ने दी है। हम सभी युवाओं ने आज विराट कार रैली निकालकर पिछले एक दशक में इस संघ प्रदेश में आए बदलाव का जश्न मनाया है।

Related posts

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल के दीव केसमर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

Asli Azadi

डीएमसी वॉर्ड नं.6 में जन्माष्टमी पर दही-हांडी का हुआ आयोजन : काउंसिलर अस्पी दमणिया हुए शामिल

Asli Azadi

दामिनी वुमेंस फाउंडेशन चेयरपर्सन सिंपल काटेला ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का किया आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment