asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

घेलवाड सरपंच हिताक्षी पटेल ने छोटे के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया प्रशासक प्रफुल पटेल काजन्मदिन:विधवा एवं वृद्ध महिलाओं को बांटी साडी एवं फ्रुट किट

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 29 अगस्त। घेलवाड ग्राम पंचायत सरपंच हिताक्षी पटेल एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल के निवासस्थान पर संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासक प्रफुल पटेल का जन्मदिन छोटे बच्चों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए तिथि भोजन का भी आयोजन किया गया था। सरपंच हिताक्षी पटेल ने छोटे बच्चों के साथ केक काटकर प्रशासक प्रफुल पटेल जन्मदिन मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही प्रदेश में 10 वर्ष के सुशासन का जश्न मनाते हुए घेलवाड पंचायत कार्यालय पर विधवा एवं बुजुर्ग महिलाओं को साडी एवं फ्रूट किट वितरित कर सेवा का कार्य किया। इस अवसर पर हिताक्षी पटेल ने लाभार्थी महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में हुए विकास कार्यों की सराहना की।

Related posts

सिलवासा में दो अलग-अलग संगठनों ने निकाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, श्रद्धा और भक्ति में डूबा शहर

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली में बाढ राहत के नाम पर चंदा वसूली पर जिला प्रशासन की चेतावनी

Asli Azadi

दीव खाद्य सुरक्षा विभाग ने रवि उमंग नामक दुकान पर की औचक जांच

Asli Azadi

Leave a Comment