asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

मुंबई-दमण-अहमदाबाद हवाई सेवा का 25 अगस्त से होगा शुभारंभ

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 21 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दमण के नागरिकों को मुंबई-दमण-अहमदाबाद हवाई सेवा की सुविधा मिलने जा रही है। दमण के नमो एयरपोर्ट से 25 अगस्त को मुंबई-दमण-अहमदाबाद के बीच पहली उडान शुरू होगी। यह हवाई सेवा प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी। दमण से दिल्ली हवाई सेवा शुरू होने के बाद अब मुंबई-दमण-अहमदाबाद हवाई सेवा शुरू होने से कनेक्टीविटी के क्षेत्र में और विस्तार हो जाएगा। व्यवसाय से जुडे लोगों के साथ ही प्रदेश के नागरिकों का भी मुंबई और अहमदाबाद का सफर आसान बनेगा। वहीं पर्यटन के क्षेत्र में भी एक ऊंची छलांग लगेगी।

Related posts

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती-जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने की बैठक

Asli Azadi

जय कॉर्प लिमिटेड ने सीएसआर के तहत सिलवासा कलेक्ट्रेट में तीन दिव्यांगों को वितरित किया ई-रिक्शा

Asli Azadi

वलसाड एसओजी को मिली बड़ी कामयाबी: गांजा के जत्थे के साथ 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Asli Azadi

Leave a Comment