asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से प्रशासक प्रफुल पटेल ने की शुभेच्छा मुलाकात

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 03 दिसंबर। नई दिल्ली में भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से आज संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल ने शुभेच्छा मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों ही महानुभावों के बीच केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव एवं केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप से जुडे मुद्दों पर चर्चा विचारणा हुई। गौरतलब है कि प्रशासक प्रफुल पटेल के मोदी सरकार के सभी मंत्रियों के साथ अच्छे रिश्ते हैं। जिसके फल स्वरुप केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव एवं केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में कोई भी प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द मंजूरी मिल जाती है। स्वास्थ्य मंत्रालय से जुडे प्रोजेक्ट भी इसीलिए ही दोनों केन्द्रशासित प्रदेशों में धरातल पर उतर चुके हैं।

Related posts

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पद्मश्री प्रेमजीत बारिया ने भेंट की पेंटिंग

Asli Azadi

श्री माछी महाजन व्यवस्थापक समिति 2026-2029 की नई कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से हुआ गठन

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने पेश की देश-प्रदेश में हुए विकास की तस्वीर

Asli Azadi

Leave a Comment