asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा वनाथी श्रीनिवासन ने संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्षा सिंपल काटेला का जताया विशेष आभार

-6 वर्षों की सफल संगठनात्मक यात्रा को समर्पित भाव से किया याद

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 18 अगस्त। भाजपा महिला मोर्चा की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्षा वनाथी श्रीनिवासन ने अपना 6 वर्षों का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा सिंपल काटेला को विशेष पत्र लिखकर उनके अमूल्य योगदान, कार्यकुशलता और निष्ठा के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में भाजपा महिला मोर्चा ने देश भर में महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें संगठन से जोड़ने का एक ऐतिहासिक सफर तय किया है। दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश में सिंपल काटेला के कुशल नेतृत्व और जमीनी मेहनत ने इस यात्रा को और अधिक प्रभावशाली बनाया। राष्ट्रीय अध्यक्षा के रूप में मेरा कार्यकाल आप सभी कार्यकर्ताओं के अटूट समर्थन और समर्पण के कारण ही स्मरणीय रहा है। जमीनी स्तर पर दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मैं सिंपल काटेला एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

Related posts

दमण नगरपालिका ने शहरी विस्तार के नागरिकों के लिए लगाया विशेष सेवा शिविर

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली कांग्रेस को बड़ा झटका:कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी महेश धोडी समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

Asli Azadi

कडैया सरपंच शंकर पटेल ने पंचायत टीम के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Asli Azadi

Leave a Comment