असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 22 जुलाई। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल ने नई दिल्ली में शुभेच्छा मुलाकात की। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री को गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिवादन किया। इस मुलाकात के दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के पर्यटन विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिसमें पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने, सतत पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जन-कल्याण और क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा और रचनात्मक संवाद हुआ। उल्लेखनीय है कि संघ प्रदेश प्रशासन दादरा नगर हवेली और दमण- दीव तथा लक्षद्वीप को विश्व-स्तरीय पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी संकल्प को और अधिक सशक्त और व्यापक रूप देने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ प्रशासक प्रफुल पटेल ने शुभेच्छा मुलाकात की थी।

