asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा का सिलवासा में आक्रोश मार्च एवं धरना-प्रदर्शन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा, 22 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा द्वारा आज सिलवासा शहर में कांग्रेस द्वारा नई दिल्ली स्थित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आधिकारिक आवास के बाहर किए गए धरना-प्रदर्शन के विरोध में विशाल आक्रोश मार्च एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह विरोध मार्च भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों तथा बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में नारे लगाते हुए लोकतांत्रिक मर्यादाओं एवं देश की सुरक्षा व्यवस्था के सम्मान की मांग की है।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस सत्ता की हताशा में लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को लगातार तार-तार कर रही है। देश के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर इस प्रकार का अचानक धरना-प्रदर्शन केवल राजनीतिक नौटंकी नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ गंभीर खिलवाड है। प्रधानमंत्री किसी एक दल के नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं और उनकी सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस को यदि किसी विषय पर विरोध दर्ज कराना है तो उसके लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मंच उपलब्ध हैं। लेकिन प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास को राजनीतिक प्रदर्शन का केंद्र बनाना अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना और दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा ऐसे कृत्य की कडी निंदा करती है और देश की जनता भी कांग्रेस की इस गैर-जिम्मेदार राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस का यह आचरण केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक परंपराओं तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी ऐसे किसी भी गैर-जिम्मेदार कृत्य का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के इस कृत्य के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराया तथा देश की सुरक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ दमण ने कुंता स्कूल के 235 विद्यार्थियों को वितरित किये नोटबुक

Asli Azadi

रोटरी क्लब ऑफ दमण एवं फॉच्र्यून वर्ल्ड हाउसिंग सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान संपन्न

Asli Azadi

दमण-तीन बत्ती की सर्वोदय हाउसिंग सोसायटी में नवरात्रि महोत्सव की धूम:सिंपल काटेला ने मां अंबे की आरती उतारकर शुरू कराया गरबा

Asli Azadi

Leave a Comment