asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने बारिश से प्रभावित परिवारों से की मुलाकात: जलजमाव वाले स्थल का निरीक्षण कर उचित पानी के निकाल की कराई व्यवस्था

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 22 जुलाई। दमण जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर जाने से कई परिवार प्रभावित हुए हैं। कई विस्तारों में अनेक लोगों के घरों में पानी घुसने के मामले भी सामने आये हैं। दुनेठा, मोटी दमण माछीवाड, नमो पथ एवं सार्वजनिक विद्यालय में बारिश से प्रभावित परिवारों को आश्रय दिया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति को जाना। इसके साथ ही आश्रय लिये परिवार को फूड पैकेट वितरित किया। साथ ही इन सभी को स्वास्थ्य, भोजन एवं रहने की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं समुचित उपलब्ध हो इसके लिए संबंधित विभाग के साथ संकलन बनाया। निरीक्षण के दौरान दुनेठा विस्तार में अनेक घरों में पानी घुसने से लोग काफी मुश्किल का सामना करते आए। भाजपा अध्यक्ष ने तुरंत जेसीबी मशीन मंगवाकर पानी के निकाल की उचित व्यवस्था कराई। भाजपा डॉक्टर सेल की टीम द्वारा भी प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। विपत्ति के समय जरूरतमंदों की सेवा एवं सहायता के लिए भाजपा हमेशा तत्पर है।

Related posts

गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा से संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया और प्रदेश महामंत्री जिग्नेश पटेल ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रवासन, एयरपोर्ट विस्तार और सोलर प्लांट सहित के प्रोजेक्टों से लक्षद्वीप हासिल करने जा रहा है विकास का लक्ष्य

Asli Azadi

वापी-कुंता के गोदाम से गुजरात एटीएस और वलसाड एसओजी ने 2.337 किलो मेफेड्रोन ड्रग्स को किया जप्त

Asli Azadi

Leave a Comment