asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में सांसद उमेश पटेल ने बीएसएनएल सुदृढ़ीकरण एवं दमण-दीव को Digital Union Territory Model बनाने की उठाई मांग

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सूरत/दमण 13 जुलाई। सूरत में आयोजित दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में दमण एवं दीव के सांसद उमेश पटेल ने सूरत के सांसद मुकेश दलाल तथा गुजरात से राज्यसभा सांसद गोविंदभाई (काका) की उपस्थिति में दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाए। बैठक के दौरान सांसद उमेश पटेल ने कहा कि निजी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल की 4जी एवं 5जी सेवाओं का विस्तार अपेक्षाकृत धीमा रहने से बड़ी संख्या में उपभोक्ता निजी कंपनियों की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बीएसएनएल के नेटवर्क आधुनिकीकरण, स्पेक्ट्रम के प्रभावी उपयोग, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क विस्तार तथा ग्राहक सेवा में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि बीएसएनएल को पुन: एक मजबूत एवं प्रतिस्पर्धी सार्वजनिक दूरसंचार सेवा प्रदाता बनाया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में बीएसएनएल एवं निजी कंपनियों के मोबाइल टावरों, 4जी/5जी कवरेज, इंटरनेट स्पीड तथा उपभोक्ताओं के तुलनात्मक आंकड़े उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही प्रदेश में स्वीकृत, स्थापित एवं चालू बीएसएनएल 4जी टावरों की स्थिति तथा शेष टावरों को शीघ्र चालू करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने का आग्रह किया। सांसद ने प्रदेश के ग्रामीण, औद्योगिक, तटीय एवं पर्यटन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता, कॉल ड्रॉप की समस्या तथा हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने BharatNet, PM-WANI, सार्वजनिक ह्र-ऋ्र, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता, आपदा के समय निर्बाध संचार व्यवस्था तथा मोबाइल टावर स्थापना प्रक्रिया को सरल बनाने जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की। औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दमण एवं सिलवासा में Industry 4.0, Internet of Things (IoT)तथा अत्याधुनिक डिजिटल अवसंरचना विकसित करने के लिए विशेष योजना तैयार करने की मांग भी बैठक में प्रमुखता से रखी गई। बैठक के अंत में सांसद उमेश पटेल ने केंद्र सरकार एवं दूरसंचार विभाग से दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव को Digital Union Territory Model के रूप में विकसित करने हेतु विशेष पैकेज प्रदान करने, प्रदेश में 100 प्रतिशत फाइबर कनेक्टिविटी, 100 प्रतिशत 5जी कवरेज तथा प्रत्येक गांव तक उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया। सांसद उमेश पटेल ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, विद्यार्थी, मछुआरे, व्यापारी, उद्योग एवं ग्रामीण क्षेत्र तक तेज़, विश्वसनीय और सुलभ डिजिटल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है तथा वे इस दिशा में निरंतर केंद्र सरकार एवं संबंधित विभागों के समक्ष प्रदेश की आवाज़ उठाते रहेंगे।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी एवं लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने पुरी में सहपरिवार भगवान श्री जगन्नाथ के किये दर्शन

Asli Azadi

कडैया सरपंच शंकर पटेल ने पंचायत टीम के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Asli Azadi

वापी महानगरपालिका में भाजपा का भगवा लहराया, 52 सीटों में से 37 सीटों पर भाजपा ने किया कब्जा: 4 निर्दलियों ने भी कर दिया समर्थन घोषित

Asli Azadi

Leave a Comment