asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में 7 मई से 17 मई तक बुक फेयर और औद्योगिक प्रदर्शनी का होगा आयोजन: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण करेगी प्रदर्शनी का उद्घाटन

संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल की उपस्थिति में होगा उद्घाटन समारोह – मोटी दमण लाइट हाउस बीच ग्राउंड, राम सेतु के पास प्रदर्शनी के लिए मंडप सज्ज

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 06 मई। असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 06 मई। दमण में आज बुक फेयर और औद्योगिक प्रदर्शनी का आगाज होने जा रहा है। 7 मई से 17 मई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उद्घाटन करेगी। इस अवसर पर संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल की उपस्थिति रहेगी। शाम 6 बजे मोटी दमण लाइट हाउस बीच ग्राउंड, राम सेतु के पास आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए मंडप सज्ज कर तैयार है। इस औद्योगिक प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न उद्योगों को स्टॉल लगाए जाएंगे। यह भव्य आयोजन ज्ञान, नवाचार एवं औद्योगिक प्रगति को समर्पित है। इस प्रदर्शनी में उद्योगों एवं व्यवसायों के लिए नेटवर्किंग अवसर, नवाचार केंद्र (Innovation Hub ) एवं स्टार्टअप सेल के साथ एमएसएमई हेतु कार्यशालाएँ भी आयोजित होंगी। बुक फेयर में 1 लाख से अधिक पुस्तकों का प्रदर्शन, लेखक संवाद (Author Sessions), सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं छात्र प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएगी। दमण प्रशासन ने सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, उद्यमियों एवं आमजन से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं तथा ज्ञान एवं उद्योग के इस महोत्सव का लाभ उठाएं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और प्रशासक प्रफुल पटेल के अथक प्रयासों से नमो मेडिकल एज्युकेशन एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में पोस्ट ग्रेज्युएट कोर्स की 26 सीटें मंजूर

Asli Azadi

नानी दमण जेटी के पास समुद्र में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली का धूमधाम से मनाया गया 73वां मुक्ति दिवस

Asli Azadi

Leave a Comment